व्याख्याता -इतिहास 22 11/10/2026 by CGGK Booster team ⏱ --:-- खुदसे प्लेस करो V1HISTORY 0 / 50 प्रश्न हल किए आपका नाम 1 प्रश्न 1. 28-30 दिसंबर 1885 को बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है? इसमें कुल 108 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था और 15 प्रस्ताव पारित किए गए थे। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था तथा शासन व वित्तीय सुधारों से संबंधित 9 प्रस्ताव पारित किए गए थे। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने इस प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता की थी। ब्रिटिश सरकार ने इस अधिवेशन में भाग लेने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति दी थी। 2 प्रश्न 2. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): लाला लाजपत राय ने 1916 में 'यंग इंडिया' में लिखे लेखों में कांग्रेस की स्थापना को ब्रिटिश साम्राज्य को बचाने वाला 'सुरक्षा कपाट' (सेफ्टी वाल्व) बताया था। कारण (R): उनका तर्क था कि ए.ओ. ह्यूम ने आसन्न हिंसक जन-विद्रोह को टालने और असंतोष के शांतिपूर्ण निकास हेतु लॉर्ड डफरिन की सलाह पर कांग्रेस बनाई थी। सही विकल्प चुनिए: (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। 3 प्रश्न 3. 1893-94 में बंबई के समाचार पत्र 'इंदु प्रकाश' में 'न्यू लैम्प्स फॉर ओल्ड' (New Lamps for Old) शीर्षक से लेखों की श्रृंखला लिखकर उदारवादी कांग्रेस की भिक्षावृत्ति की राजनीति की तीखी आलोचना करने वाले नेता कौन थे? अरविंद घोष बाल गंगाधर तिलक बिपिन चंद्र पाल लाला लाजपत राय 4 प्रश्न 4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रारंभिक अधिवेशनों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 1. 1887 के मद्रास अधिवेशन में बदरुद्दीन तैयबजी कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष बने। 2. 1889 के बंबई अधिवेशन में ब्रिटिश सांसद चार्ल्स ब्रैडलॉ उपस्थित हुए और इसी अधिवेशन में मताधिकार की आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव आया। 3. 1889 के बंबई अधिवेशन में पहली बार महिलाओं (जैसे कादंबिनी गांगुली, पंडिता रमाबाई आदि) ने भाग लिया। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 1, 2 और 3 केवल 1 और 3 5 प्रश्न 5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 के कलकत्ता अधिवेशन (अध्यक्ष: रहमतुल्ला एम. सयानी) की प्रमुख ऐतिहासिक विशिष्टता क्या थी? पहली बार बंकिम चंद्र चटर्जी रचित 'वंदे मातरम' का गायन हुआ और भारत से धन निष्कासन पर आधिकारिक प्रस्ताव पारित हुआ। पहली बार रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 'जन-गण-मन' गाया गया। पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पहली बार पारित किया गया। कांग्रेस और मुस्लिम लीग का ऐतिहासिक संयुक्त घोषणा-पत्र जारी हुआ। 6 प्रश्न 6. मार्च 1931 के कराची कांग्रेस अधिवेशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में पारित ऐतिहासिक 'मूल अधिकार एवं राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम' के प्रस्ताव का मूल प्रारूप मुख्य रूप से किसने तैयार किया था? महात्मा गांधी डॉ. बी.आर. आंबेडकर पंडित जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस 7 प्रश्न 7. 1917 के चंपारण सत्याग्रह के पश्चात बिहार-उड़ीसा विधान परिषद द्वारा पारित 'चंपारण कृषि अधिनियम 1918' (Champaran Agrarian Act 1918) का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम क्या था? चंपारण के सभी किसानों को उनकी जमीन का स्थायी मालिकाना हक निःशुल्क दे दिया गया। तीनकठिया प्रणाली को कानूनन अवैध घोषित कर समाप्त कर दिया गया और किसानों पर जबरन नील की खेती कराने पर रोक लगा दी गई। यूरोपीय बागान मालिकों को चंपारण जिले से पूरी तरह निष्कासित कर दिया गया। चंपारण में स्थायी बंदोबस्त को समाप्त कर रैयतवाड़ी प्रणाली लागू की गई। 8 प्रश्न 8. सूची-I (खेड़ा सत्याग्रह के व्यक्तित्व) को सूची-II (उनकी भूमिका/योगदान) से सुमेलित कीजिए: सूची-I (a) विट्ठलभाई पटेल (b) मोहनलाल पंड्या (c) इंदुलाल याज्ञिक (d) अनसूया साराभाई सूची-II 1. जब्त खेत से प्याज काटकर सत्याग्रह का नेतृत्व 2. गांधीजी के साथ खेड़ा के गाँवों में घर-घर घूमकर आँकड़े एकत्र करना 3. किसान सभाओं में महिला श्रमिकों को संगठित करना 4. गुजरात सभा के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं पर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करना कूट: (a) (b) (c) (d) 1 2 3 4 4 3 2 1 2 1 4 3 4 1 2 3 9 प्रश्न 9. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): 1928 के बारदोली सत्याग्रह के बाद ब्रिटिश सरकार ने लगान वृद्धि की जाँच हेतु मैक्सवेल-ब्रूमफील्ड समिति का गठन किया था। कारण (R): समिति की जाँच रिपोर्ट में पाया गया कि 22% की लगान वृद्धि अनुचित थी, जिसे घटाकर 6.03% कर दिया गया। सही विकल्प चुनिए: (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। 10 प्रश्न 10. 1920-1930 के दशक के कृषक आंदोलनों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 1. अक्टूबर 1920 में प्रतापगढ़ में 'अवध किसान सभा' का गठन बाबा रामचंद्र, जवाहरलाल नेहरू और गौरीशंकर मिश्र के प्रयासों से हुआ। 2. 1921-22 में हरदोई, बहराइच और सीतापुर में लगान वृद्धि व बेगार के विरुद्ध 'एका आंदोलन' का नेतृत्व मदारी पासी ने किया। 3. अप्रैल 1936 में लखनऊ में 'अखिल भारतीय किसान सभा' की स्थापना हुई, जिसके अध्यक्ष स्वामी सहजानंद सरस्वती और महासचिव एन.जी. रंगा बने। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1 और 3 1, 2 और 3 11 प्रश्न 11. 1905 के स्वदेशी आंदोलन के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर ने अपने किस प्रसिद्ध निबंध और भाषण में 'आत्मशक्ति' (Atmashakti) की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें राजनीतिक भिक्षावृत्ति के बजाय गाँवों के रचनात्मक पुनरुत्थान पर बल दिया गया था? गीतांजलि गोरा स्वदेशी समाज घरे बाईरे 12 प्रश्न 12. स्वदेशी और असहयोग आंदोलनों के दौरान विदेशी वस्त्रों की सार्वजनिक होली जलाए जाने को किसने "एक निष्ठुर और अविवेकी बर्बादी" (Cruel Waste) कहकर इसकी आलोचना की थी? गोपाल कृष्ण गोखले रवींद्रनाथ टैगोर सुरेन्द्रनाथ बनर्जी चित्तरंजन दास 13 प्रश्न 13. स्वदेशी आंदोलन (1905-1907) के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं को सुमेलित कीजिए: सूची-I (क्षेत्र) (a) दिल्ली (b) पंजाब (c) मद्रास (d) बंबई व पूना सूची-II (नेता) 1. सैयद हैदर रजा 2. लाला लाजपत राय और अजीत सिंह 3. चिदंबरम पिल्लई व सुब्रह्मण्यम भारती 4. बाल गंगाधर तिलक कूट: (a) (b) (c) (d) 2 1 4 3 1 3 2 4 4 2 1 3 1 2 3 4 14 प्रश्न 14. स्वदेशी आंदोलन के दौरान उग्रवादी और क्रांतिकारी विचारों का प्रचार करने वाले समाचार पत्रों के संदर्भ में कौन-सा युग्म सही सुमेलित है? 1. 'संध्या' — ब्रह्मबांधव उपाध्याय 2. 'युगांतर' — बारींद्र कुमार घोष और भूपेंद्रनाथ दत्त 3. 'वंदे मातरम' (अंग्रेजी) — अरविंद घोष नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: 1, 2 और 3 केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1 और 3 15 प्रश्न 15. 1909 के प्रसिद्ध 'नासिक षड्यंत्र केस' में नासिक के जिला मजिस्ट्रेट ए.एम.टी. जैक्सन की गोली मारकर हत्या करने वाले 'अभिनव भारत' के युवा क्रांतिकारी कौन थे? विनायक दामोदर सावरकर दामोदर चापेकर अनंत लक्ष्मण कान्हेरे विष्णु गणेश पिंगले 16 प्रश्न 16. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी से हथियार प्राप्त करने की योजना (हिंदू-जर्मन षड्यंत्र) के तहत 9 सितंबर 1915 को उड़ीसा के बालासोर में 'बुरीबलाम नदी' के तट पर ब्रिटिश पुलिस से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले महान क्रांतिकारी कौन थे? रासबिहारी बोस जतिंद्रनाथ मुखर्जी (बाघा जतिन) करतार सिंह सराभा शचींद्रनाथ सान्याल 17 प्रश्न 17. 1916 में मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी और मौलाना महमूद हसन (देवबंद) द्वारा काबुल से पीले रेशमी कपड़े पर गुप्त पत्र लिखकर ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने हेतु तैयार की गई योजना किस नाम से विख्यात है? रेशमी रूमाल षड्यंत्र (Silk Letter Movement) काबुल विद्रोह योजना गदर क्रांति षड्यंत्र बर्लिन समिति योजना 18 प्रश्न 18. मार्च 1926 में लाहौर में युवाओं और छात्रों में समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी चेतना जगाने हेतु 'नौजवान भारत सभा' की स्थापना किसने की थी? चंद्रशेखर आजाद और रामप्रसाद बिस्मिल सूर्य सेन और तारकेश्वर दस्तीदार लाला लाजपत राय और मदन मोहन मालवीय भगत सिंह, छबील दास और यशपाल 19 प्रश्न 19. 1925 के काकोरी ट्रेन एक्शन केस में ब्रिटिश सरकार की ओर से नियुक्त सरकारी वकील कौन थे, जिनका क्रांतिकारियों ने अदालत में कड़ा वैचारिक विरोध किया था? भूलाभाई देसाई तेज बहादुर सप्रू पंडित जगत नारायण मुल्ला सी.आर. दास 20 प्रश्न 20. लाहौर सेंट्रल जेल में कैद के दौरान भगत सिंह ने अपने साथी क्रांतिकारी बाबा रणधीर सिंह के इस आरोप के उत्तर में कि "वे अहंकार के कारण ईश्वर को नहीं मानते", कौन-सा प्रसिद्ध निबंध लिखा था? बम का दर्शन मैं नास्तिक क्यों हूँ? (Why I am an Atheist) भारत में क्रांति का स्वरूप बंदी जीवन 21 प्रश्न 21. आजाद हिंद फौज (INA) और सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए: 1. कैप्टन मोहन सिंह द्वारा मलाया में प्रथम आजाद हिंद फौज का गठन 2. सुभाष चंद्र बोस का सिंगापुर आगमन और 'आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद' की स्थापना 3. अंडमान और निकोबार द्वीपों का नामकरण 'शहीद' और 'स्वराज्य' द्वीप करना 4. आजाद हिंद फौज के सैनिकों पर दिल्ली के लाल किले में मुकदमा सही कूट चुनिए: 1 → 2 → 3 → 4 2 → 1 → 3 → 4 1 → 3 → 2 → 4 3 → 1 → 2 → 4 22 प्रश्न 22. अप्रैल 1919 में देशव्यापी रॉलेट सत्याग्रह के दौरान पंजाब जाते समय महात्मा गांधी को ब्रिटिश पुलिस ने 9 अप्रैल 1919 को हरियाणा के किस रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर वापस बंबई भेज दिया था? अंबाला पानीपत रोहतक पलवल 23 प्रश्न 23. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में एकत्र निहत्थी भीड़ पर जनरल डायर ने बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध गोलियाँ चलवाईं। कारण (R): जनता अपने दो लोकप्रिय स्थानीय नेताओं—डॉ. सैफुद्दीन किचलू और डॉ. सत्यपाल की गिरफ्तारी के विरोध में शांतिपूर्ण सभा कर रही थी। सही विकल्प चुनिए: (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। 24 प्रश्न 24. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बर्बर नरसंहार के विरोध में किस प्रमुख भारतीय सदस्य ने वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड की 'कार्यकारिणी परिषद' (Executive Council) से तत्काल त्यागपत्र दे दिया था? रवींद्रनाथ टैगोर तेज बहादुर सप्रू सर सी. शंकरन नायर मदन मोहन मालवीय 25 प्रश्न 25. असहयोग आंदोलन के दौरान 1921 में काशी विद्यापीठ (वाराणसी) की स्थापना में मुख्य भूमि और वित्तीय संसाधन दान करने वाले प्रमुख राष्ट्रवादी देशभक्त कौन थे? बाबू शिव प्रसाद गुप्त घनश्याम दास बिड़ला सेठ जमनालाल बजाज लाला लाजपत राय 26 प्रश्न 26. मई 1930 में गांधीजी की गिरफ्तारी के बाद किस औद्योगिक नगर में कपड़ा मिल मजदूरों ने रेलवे स्टेशन, पुलिस थानों और अदालतों पर कब्जा कर कई दिनों तक अपना समानांतर शासन चलाया, जिसे कुचलने हेतु सरकार को मार्शल लॉ लगाना पड़ा? अहमदाबाद कानपुर शोलापुर जमशेदपुर 27 प्रश्न 27. सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान मणिपुर और नगालैंड में नागा जनजातियों को संगठित कर अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह करने वाली 13 वर्षीय वीरांगना रानी गाइदिनल्यू को 'रानी' की उपाधि किसने दी थी? महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस सरदार वल्लभभाई पटेल 28 प्रश्न 28. लंदन में आयोजित गोलमेज सम्मेलनों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 1. कांग्रेस ने केवल द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (1931) में भाग लिया, जिसमें एकमात्र प्रतिनिधि महात्मा गांधी थे। 2. डॉ. बी.आर. आंबेडकर और तेज बहादुर सप्रू ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों (1930, 1931 और 1932) में भाग लिया था। 3. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गांधीजी के साथ सरोजिनी नायडू, मदन मोहन मालवीय और महादेव देसाई भी लंदन गए थे। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1 और 3 1, 2 और 3 29 प्रश्न 29. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हजारीबाग जेल से भागकर नेपाल के राजविलास जंगलों में 'आजाद दस्ता' का गठन कर छापामार युद्ध का प्रशिक्षण देने वाले प्रमुख समाजवादी नेता कौन थे? जयप्रकाश नारायण राममनोहर लोहिया अच्युत पटवर्धन अशोक मेहता 30 प्रश्न 30. भारत शासन अधिनियम 1935 की आलोचना करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसे किस रूप में वर्णित किया था? "एक पूर्णतः सड़ा हुआ और अलोकतांत्रिक दस्तावेज" "साम्राज्यवाद का अंतिम कानूनी हथियार" "एक ऐसी कार जिसमें ब्रेक तो अनेक हैं, किंतु इंजन कोई नहीं है" "दासता का एक नया चार्टर" 31 प्रश्न 31. 1937 के चुनावों के बाद गैर-कांग्रेसी प्रांतों में बनी सरकारों और उनके मुख्यमंत्रियों (प्रीमियर) को सुमेलित कीजिए: सूची-I (प्रांत) (a) पंजाब (b) बंगाल (c) सिंध सूची-II (प्रीमियर/पार्टी) 1. सर सिकंदर हयात खान (यूनियनिस्ट पार्टी) 2. फजलुल हक (कृषक प्रजा पार्टी व मुस्लिम लीग) 3. गुलाम हुसैन हिदायतुल्लाह कूट: (a) (b) (c) 2 1 3 3 2 1 1 3 2 1 2 3 32 प्रश्न 32. 1927 में लॉर्ड इरविन के समय सर हरकोर्ट बटलर की अध्यक्षता में गठित 'बटलर समिति' (हार्टकोर्ट बटलर समिति) का मुख्य जांच विषय क्या था? भारत में रेलवे और डाक प्रणाली का विस्तार ब्रिटिश क्राउन और भारतीय देशी रियासतों के मध्य संबंधों की जांच तथा सर्वोपरिता (Paramountcy) को परिभाषित करना सेना में भारतीय अधिकारियों की भर्ती के नियम तय करना भारत में प्राथमिक शिक्षा के प्रसार की स्थिति जाँचना 33 प्रश्न 33. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): मार्च 1940 में मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में ऐतिहासिक 'लाहौर प्रस्ताव' पारित किया गया। कारण (R): इस प्रस्ताव का मसौदा सिकंदर हयात खान ने तैयार किया था और इसे बंगाल के प्रीमियर फजलुल हक ने सभा में प्रस्तुत किया था। सही विकल्प चुनिए: (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। 34 प्रश्न 34. 1944 में गांधी-जिन्ना वार्ता का आधार बने 'सी. राजगोपालाचारी फार्मूला' (CR Formula) की मुख्य शर्त क्या थी जिसे जिन्ना ने अस्वीकार कर दिया था? मुस्लिम लीग को कांग्रेस में पूरी तरह विलय करना होगा। भारत का विभाजन तुरंत प्रभावी कर दिया जाए। मुस्लिम लीग स्वतंत्रता की मांग का समर्थन करे और युद्ध के बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में विभाजन हेतु जनमत संग्रह कराया जाए। वायसराय की परिषद में केवल हिंदू सदस्य ही रहेंगे। 35 प्रश्न 35. जनवरी 1945 में केंद्रीय विधानसभा में गतिरोध दूर करने हेतु भूलाभाई देसाई और लियाकत अली खान के मध्य हुए गुप्त समझौते में अंतरिम सरकार में कांग्रेस और लीग के प्रतिनिधित्व का क्या अनुपात तय हुआ था? 60% कांग्रेस और 40% मुस्लिम लीग 70% हिंदू और 30% मुस्लिम केवल योग्यता के आधार पर खुली भर्ती केंद्रीय व्यवस्थापिका में कांग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा समान संख्या (समान अनुपात) में सदस्य नामित करना 36 प्रश्न 36. जून 1945 में लॉर्ड वेवेल द्वारा प्रस्तुत योजना के तहत प्रस्तावित 'वायसराय की कार्यकारिणी परिषद' में किन दो पदों को छोड़कर शेष सभी पद भारतीयों को सौंपने का प्रस्ताव था? वित्त सदस्य और गृह सदस्य वायसराय (गवर्नर-जनरल) और प्रधान सेनापति (कमांडर-इन-चीफ) विदेश सदस्य और रेल सदस्य विधि सदस्य और शिक्षा सदस्य 37 प्रश्न 37. 1946 की कैबिनेट मिशन योजना में प्रांतों के अनिवार्य समूहन (Grouping) के अंतर्गत असम और बंगाल को किस समूह (Group) में रखा गया था, जिस पर गोपीनाथ बोरदोलोई और कांग्रेस ने तीव्र विरोध दर्ज कराया? ग्रुप C (Group C) ग्रुप B (Group B) ग्रुप A (Group A) ग्रुप D (Group D) 38 प्रश्न 38. 1946 में गठित अंतरिम सरकार में मुस्लिम लीग के सदस्यों और उन्हें सौंपे गए विभागों को सुमेलित कीजिए: सूची-I (लीग के सदस्य) (a) लियाकत अली खान (b) जोगेंद्रनाथ मंडल (c) आई.आई. चुंदरीगर (d) अब्दुर रब नश्तर सूची-II (विभाग) 1. वित्त 2. विधि (कानून) 3. वाणिज्य 4. डाक एवं वायु (संचार) कूट: (a) (b) (c) (d) 2 1 4 3 1 3 2 4 1 2 3 4 4 2 1 3 39 प्रश्न 39. 2 सितंबर 1946 को गठित अंतरिम सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्रालय तथा उद्योग एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय क्रमशः किन्हें सौंपे गए थे? सरदार वल्लभभाई पटेल और मौलाना आजाद जवाहरलाल नेहरू और सी. राजगोपालाचारी बलदेव सिंह और जगजीवन राम डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जॉन मथाई 40 प्रश्न 40. भारत की संविधान सभा की प्रारंभिक कार्यवाहियों के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 1. संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को नई दिल्ली में हुई, जिसमें मुस्लिम लीग के सदस्यों ने भाग नहीं लिया। 2. 11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया। 3. 13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐतिहासिक 'उद्देश्य प्रस्ताव' (Objectives Resolution) पेश किया। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं? 1, 2 और 3 केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1 और 3 41 प्रश्न 41. मई 1947 में शिमला में लॉर्ड माउंटबेटन ने जवाहरलाल नेहरू को अपनी जो गोपनीय प्रारंभिक योजना दिखाई थी, जिसे नेहरू ने "भारत के अनगिनत टुकड़ों में विखंडन का निमंत्रण" कहकर तुरंत खारिज कर दिया था, उस योजना का नाम क्या था? वेवेल ब्रेकडाउन योजना प्लान बाल्कन (डिकी बर्ड प्लान) एटली घोषणा प्रारूप मेनन योजना 42 प्रश्न 42. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): 3 जून 1947 की माउंटबेटन योजना में पंजाब और बंगाल की प्रांतीय विधानसभाओं को दो भागों (मुस्लिम बहुल और गैर-मुस्लिम बहुल) में अलग-अलग बैठकर विभाजन पर मतदान करने का अधिकार दिया गया। कारण (R): योजना का नियम था कि यदि किसी भी भाग का साधारण बहुमत विभाजन के पक्ष में मतदान करता है, तो उस प्रांत का विभाजन अनिवार्य कर दिया जाएगा। सही विकल्प चुनिए: (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। 43 प्रश्न 43. ब्रिटिश संसद द्वारा 18 जुलाई 1947 को पारित 'भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947' के प्रमुख प्रावधानों के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है? इसने 15 अगस्त 1947 से दो स्वतंत्र अधिराज्यों (डोमिनियन)—भारत और पाकिस्तान—की स्थापना का प्रावधान किया। इसने ब्रिटिश सम्राट के पदनाम से 'भारत का सम्राट' (Emperor of India) शब्द हटा दिया। इसने भारतीय रियासतों पर ब्रिटिश क्राउन की सर्वोपरिता (Paramountcy) को सीधे भारत और पाकिस्तान की सरकारों को हस्तांतरित कर दिया। इसने दोनों देशों की संविधान सभाओं को अपने-अपने देश का संविधान बनाने और ब्रिटिश कानून रद्द करने की पूर्ण संप्रभु शक्ति दी। 44 प्रश्न 44. अगस्त 1947 में जब पंजाब में 50,000 सैनिकों की ब्रिटिश सेना भी भीषण सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल रही, तब बंगाल (कलकत्ता) में अकेले अनशन कर शांति स्थापित करने पर लॉर्ड माउंटबेटन ने महात्मा गांधी को किस ऐतिहासिक उपाधि से संबोधित किया था? "वन मैन बाउंड्री फोर्स" (One-Man Boundary Force) "राष्ट्रपिता" "शांति का मसीहा" "अहिंसा का अमर सेनानी" 45 प्रश्न 45. स्वतंत्रता के समय भारत में शामिल होने से इनकार करने वाली तीन रियासतों—जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर—के भारत में विलय का सही माध्यम/पद्धति क्या थी? तीनों रियासतों का विलय केवल सैन्य कार्रवाई द्वारा हुआ। जूनागढ़ का विलय जनमत संग्रह द्वारा, हैदराबाद का सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन पोलो) द्वारा तथा कश्मीर का विलय विलय-पत्र (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर द्वारा हुआ। तीनों रियासतों का विलय केवल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले से हुआ। जूनागढ़ का विलय सैन्य बल से और हैदराबाद का विलय जनमत संग्रह से हुआ। 46 प्रश्न 46. राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख समाचार पत्रों और उनके संपादकों को सुमेलित कीजिए: सूची-I (समाचार पत्र) (a) अल-हिलाल (b) न्यू इंडिया व कॉमनवील (c) इंडिपेंडेंट (d) बहिष्कृत भारत सूची-II (संपादक) 1. मौलाना अबुल कलाम आजाद 2. एनी बेसेंट 3. मोतीलाल नेहरू 4. डॉ. बी.आर. आंबेडकर कूट: (a) (b) (c) (d) 2 1 4 3 1 3 2 4 1 2 3 4 4 2 1 3 47 प्रश्न 47. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): कांग्रेस ने कैबिनेट मिशन योजना के अंतरिम सरकार संबंधी अल्पकालिक प्रस्ताव को प्रारंभ में अस्वीकार किया, किंतु दीर्घकालिक संविधान सभा योजना को स्वीकार कर लिया था। Reason (R): कांग्रेस प्रांतीय स्वायत्तता और अखंड भारत की समर्थक थी, जबकि मुस्लिम लीग समूहन को अनिवार्य मानकर भविष्य के पाकिस्तान की नींव देख रही थी। सही विकल्प चुनिए: (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। 48 प्रश्न 48. अगस्त 1947 में सर सिरिल रेडक्लिफ की अध्यक्षता में गठित बंगाल और पंजाब सीमा आयोगों में कांग्रेस और मुस्लिम लीग की ओर से मनोनीत सदस्यों की संख्या क्या थी? प्रत्येक आयोग में 2 सदस्य (1 कांग्रेस, 1 लीग) प्रत्येक आयोग में 4 सदस्य (2 न्यायिक सदस्य कांग्रेस द्वारा, 2 न्यायिक सदस्य मुस्लिम लीग द्वारा) प्रत्येक आयोग में केवल ब्रिटिश उच्च न्यायालय के अंग्रेज न्यायाधीश थे। प्रत्येक आयोग में 10 सदस्य थे। 49 प्रश्न 49. 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे? आचार्य जे.बी. कृपलानी मौलाना अबुल कलाम आजाद डॉ. पट्टाभि सीतारमैया पंडित जवाहरलाल नेहरू 50 प्रश्न 50. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के जन-विद्रोह की उग्रता और व्यापकता देखकर किस ब्रिटिश वायसराय ने इसे "1857 के बाद का सबसे गंभीर और व्यापक विद्रोह" स्वीकार किया था? लॉर्ड वेवेल लॉर्ड इरविन लॉर्ड लिनलिथगो लॉर्ड माउंटबेटन उत्तर सबमिट करें फिर से टेस्ट दें